News
“नशा से दूरी है जरूरी” कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा ब्रह्माकुमारीज मंडला को किया गया सम्मानित

मंडला– पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित “नशे से दूरी है जरूरी” के समापन कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्थान मंडला को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में मंडला जिले के एस पी भ्राता रजत सकलेचा, नगरपालिका अध्यक्ष भ्राता विनोद कछवाहा एवं अन्य पदाधिकारी सहित ब्रह्माकुमारीज संस्थान मंडला से सुभाष वार्ड सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, साथ में ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन एवं ब्रह्माकुमार भाई बहनें उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन से स्टेडियम तक रैली निकाली गई। इस रैली में सभी विभागों, स्कूलों सहित ब्रह्माकुमारीज संस्थान भी मौजूद रहा। स्टेडियम में मंच कार्यक्रम हुआ, जहां पर नशा मुक्ति के लिए कार्य कर रही संस्थानों और लोगों को सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर पुलिस प्रशासन ने ब्रह्माकुमारीज मंडला के द्वारा नशा मुक्ति के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की और ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी को सम्मानित किया गया ।
News
ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

सुभाष वार्ड, मंडला – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम सुभाष वार्ड सेवाकेंद्र में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मंडला क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, सुभाष वार्ड सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी एवं ब्रह्माकुमार भाई बहने उपस्थित रहे।
सुबह मुरली क्लास हुई, दादी जी के निमित्त भोग लगाया। ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने दादी जी की विशेषताएं सुनाई। इसके बाद सभी ने दादी जी को पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि अर्पित की।
News
ब्रह्माकुमारीज संस्थान पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न

मंडला- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज मार्ग, बस स्टैंड के पीछे “विश्व शांति भवन” में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मंडला क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, सुभाष वार्ड सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी साथ में ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन एवं ब्रह्माकुमार भाई बहने उपस्थित रहे।
सुबह मुरली क्लास हुई, दादी जी के निमित्त भोग लगाया गया।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने दादी जी की विशेषताएं सुनाई कि दादीजी में स्नेह और शक्ति का अद्भुत सन्तुलन था। सभी की विशेषताओं को पहचान कर उन्हें सेवा में लगाना, सभी को सम्मान व स्नेह देना, मां की तरह कमियों को मन में न रखकर, न केवल क्षमा करना बल्कि उन्हें और ही स्नेह देकर आगे बढ़ाना, ये सब दादीजी के गुण थे, जो सबको एक सूत्र में बांधे रखते थे।
इसके बाद सभी ने दादी जी को पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि अर्पित की।
News
राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्यस्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर

मंडला– प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यस्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंडला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, सुभाष वार्ड सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन, ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन,नगरपालिका अध्यक्ष भ्राता विनोद कछवाहा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. चैतन्य धावर्डे, जनजातीय भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल, मध्यप्रदेश के जनरल सेक्रेटरी भ्राता वेद प्रकाश कुलस्ते, टाटा इंश्योरेंस के ब्रांच मैनेजर भ्राता रूपेश ईसरानी, रोटरी क्लब के सदस्य भ्राता इंद्रेश खरया एवं ब्रह्माकुमार भाई बहनें सहित रक्तदाता उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने बताया कि राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्यस्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर भारत एवं नेपाल में ब्रह्माकुमारीज के सभी स्थानीय सेंटर्स द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत ब्रह्माकुमारीज मंडला के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। और कहा कि सभी को अवश्य रक्तदान करना चाहिए, रक्त सबसे अनमोल उपहार है जो कोई भी दूसरे व्यक्ति को दे सकता है। आप अपने रक्तदान से लोगों को एक नया जीवनदान दे सकते हैं।
नगरपालिका अध्यक्ष भ्राता विनोद कछवाहा ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान को रक्तदान शिविर की शुभकामनाएं दीं और कहा कि रक्तदान महान दान है। हर नागरिक को अवश्य रक्तदान करना चाहिये, रक्तदान करके आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकते हैं।
इसके बाद सभी रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में सभी ने बड़े उत्साह के साथ रक्त डोनेशन किया, जिसमें डीके हेल्थ केयर के अस्थि रोग विशेषज्ञ भ्राता डॉ. चैतन्य धाबर्डे, जनजातीय भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल, मध्यप्रदेश के जनरल सेक्रेटरी भ्राता वेद प्रकाश कुलस्ते ने भी रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं ने रक्तदान कर खुशी जताई और सभी ने आगे भी रक्तदान करनी की उत्सुकता दिखाई।
-
News2 years ago
Rajyoga Shivir
-
News1 year ago
माननीय मुख्यमंत्री (म. प्र.) भ्राता डॉ. मोहन यादव जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष(म.प्र.) भ्राता बी डी शर्मा जी से की सस्नेह मुलाकात
-
News1 year ago
Tied Rakhi to Chief Minister of Madhya Pradesh, Dr Mohan Yadav
-
News1 month ago
ब्रह्माकुमारीज मंडला के द्वारा 148 वीं बटालियन में रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया गया
-
News1 month ago
ब्रह्माकुमारीज मंडला के द्वारा जिला योजना भवन में रक्षाबंधन का कार्यक्रम कर ब्रह्माकुमारी बहनों ने अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को बांधी राखी
-
News1 month ago
ब्रह्माकुमारीज़ मण्डला द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस जवानों को बांधी गई राखी
-
News2 months ago
ब्रह्माकुमारीज संस्थान मंडला के मुख्य सेवाकेंद्र “विश्व शांति भवन” के सभागृह में इस वर्ष की ईश्वरीय सेवा की थीम “विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान” का किया गया शुभारंभ
-
News4 weeks ago
राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्यस्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर