Uncategorized
ब्रह्माकुमारीज मंडला के मुख्य सेवाकेंद्र “विश्व शांति भवन” में विशेष हल्दीकुमकुम का किया गया कार्यक्रम
हल्दीकुमकुम का त्यौहार स्नेह का प्रतीक है– राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी
मंडला– प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मंडला के द्वारा महिलाओं के लिए विशेष हल्दीकुमकुम का कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम में मंडला जिला संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, सुभाष वार्ड सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, समाजसेविका एवं गायिका बहन नीलम खरे, गायिका बहन जया सराफ, शिक्षक बहन प्रीति दुबे, शिक्षक एवं लेखिका बहन कल्पना पांडे, शिक्षक साधना श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत परमपिता परमात्मा शिव की याद से किया गया। उसके बाद ब्रह्माकुमारी बहनों ने मंचासीन अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का हल्दी कुमकुम लगाकर एवं गुलदस्ते देकर स्वागत किया।
कुमारी बहन के द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने सभी को हल्दीकुमकुम कार्यक्रम की सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि हल्दी कुमकुम का त्यौहार स्नेह का प्रतीक है, हम आपस में एक दूसरे के साथ मिलकर रहें। हल्दी बाहर के चोट को ठीक कर देगी, किंतु अंदर की चोट को ठीक करने के लिए मधुर व्यवहार गुड जैसा मीठा बनना पड़ेगा। जैसी गुड सभी तीली को मिलाकर लड्डू तैयारकर देता है, ऐसे ही हमारा मधुर व्यवहार होगा तो हमारा परिवार, समाज एकता से भरपूर रहेगा।
और तीली का भी बहुत महत्व होता है, तीली अपने आप में स्वतंत्र होती है तीली आत्मा के स्वरूप का प्रतीक है।
ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने सभी को हल्दीकुमकुम की शुभकामनाएं देते हये बताया कि हमारा यह विशाल परिवार है, जिसे वसुधैव कुटुंबकम् का जाता है, यह भगवान का परिवार है, हम आपस में भगवान के बच्चे हैं। सतयुग में ऐसी दुनिया थीं जहां राजा, रानी और पूरी प्रजा एक परिवार की तरह रहते थे, इसी दुनिया निकट भविष्य में जल्द ही आने वाली है जिसे स्वर्णिम दुनिया कहा जाता है।
हल्दीकुमकुम के अवसर में बहन नीलम खरे ने सभी को शुभकामनाएं दीं और सभी को अपने परिवार में साथ मिलकर चलने और एक दूसरे का सम्मान करने की बात कही। इसके साथ उन्होंने बहुत ही सुन्दर गीत गाया।
बहन प्रीति दुबे ने सभी हल्दीकुमकुम कार्यक्रम की शुभकामनाएं दीं। और सभी को आपस मिलकर रहने और आपस में सुख दुख बांटने के लिए कहा।
बहन जया सराफ ने हल्दी कुमकुम कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए बहुत अच्छा गीत गया।
इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सभी को ईश्वरीय सौगात दी गई, इसके साथ सभी ने बाबा के घर का भोग भी खाया।
सभी को यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगा। और सभी इस कार्यक्रम से बहुत खुश हुए। इसके बाद सभी ने मिलकर गरबा डांस भी किया। और बहन कल्पना पांडे ने इस कार्यक्रम का सकुशल संचालन किया।

-
News3 years agoRajyoga Shivir
-
News2 years agoमाननीय मुख्यमंत्री (म. प्र.) भ्राता डॉ. मोहन यादव जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष(म.प्र.) भ्राता बी डी शर्मा जी से की सस्नेह मुलाकात
-
News2 years agoTied Rakhi to Chief Minister of Madhya Pradesh, Dr Mohan Yadav
-
News1 year agoब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
-
News1 year agoब्रह्माकुमारीज़ मण्डला द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस जवानों को बांधी गई राखी
-
News1 year agoराजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्यस्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर
-
News1 year agoब्रह्माकुमारीज मंडला के द्वारा 148 वीं बटालियन में रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया गया
-
News1 year agoब्रह्माकुमारीज मंडला के द्वारा जिला योजना भवन में रक्षाबंधन का कार्यक्रम कर ब्रह्माकुमारी बहनों ने अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को बांधी राखी
