News
ब्रह्माकुमारीज मंडला के द्वारा जिला योजना भवन में रक्षाबंधन का कार्यक्रम कर ब्रह्माकुमारी बहनों ने अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को बांधी राखी
मंडला– प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मंडला के द्वारा जिला योजना भवन मंडला में रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, अपर कलेक्टर भ्राता राजेंद्र कुमार सिंह, नगरपालिका सीएमओ भ्राता गजानन नाफ़ड़े, बैंक के अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और रक्षाबंधन का महत्व बताया। इसके बाद राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी और ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी नेअपर कलेक्टर भ्राता राजेंद्र कुमार सिंह, नगरपालिका सीएमओ भ्राता गजानन नाफ़ड़े, बैंक के अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगणों को रक्षासूत्र बांधा और सभी को टोली और ईश्वरीय ज्ञानामृत पुस्तक दिया गया।
News
ब्रह्माकुमारीज मंडला के मुख्य सेवाकेंद्र में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
मंडला– प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मंडला के द्वारा गणतंत्र दिवस पर मंडला जिले के मुख्य सेवाकेंद्र बस स्टैंड के पीछे, “विश्व शांति भवन” पर कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, सुभाष वार्ड सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, नैनपुर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन, मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के मैनेजर भ्राता सुरेश परस्ते एवं ब्रह्माकुमार भाई बहनें उपस्थित रहे।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और गणतंत्र दिवस का महत्व बताया।गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया उसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया।रैली भी निकाली गई.
News
ब्रह्माकुमारीज संस्थान मंडला द्वारा सेवा भारती छात्रावास में राष्ट्रीय बालिका दिवस का किया गया कार्यक्रम
बालिकाओं का जीवन आध्यात्मिक सशक्तिकरण से भरपूर होना चाहिए– ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी
मंडला(म. प्र .)– ब्रह्माकुमारीज मंडला के द्वारा सेवा भारती छात्रावास में राष्ट्रीय बालिका दिवस का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में सुभाष वार्ड सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, निवास सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन, छात्रावास की कंप्यूटर ऑपरेटर बहन नीतू सोनी, लेखापाल भ्राता ताराचंद पटेल एवं छात्रावास की बालिकाएं उपस्थित रहीं।
ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने सभी बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। बालिकाएं हमारे देश की शान है। सभी को आध्यात्मिक जीवन जीना चाहिए।
परमात्मा की शक्ति हमको शक्तिशाली बनाती है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के द्वारा आध्यात्मिक राजयोग मेडिटेशन का कोर्स कराया जाता है, इसे सभी को जरूर करना चाहिए।
ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए बालिकाओं को शक्ति का रूप बताया। और शक्ति हमेशा शिव के साथ रहती हैं इसलिए शिवशक्तियां कहा जाता है। इसलिए बालिकाओं को कभी भी डरना नहीं है, क्योंकि शक्ति के साथ परमपिता परमात्मा शिव सदा साथ रहते है
सभी बालिकाओं ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बहुत अच्छा गीत भी गाया इसके बाद सभी को ब्रह्माकुमारीज की ईश्वरीय ज्ञानामृत पत्रिका दी गई।

News
ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
सुभाष वार्ड, मंडला – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम सुभाष वार्ड सेवाकेंद्र में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मंडला क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, सुभाष वार्ड सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी एवं ब्रह्माकुमार भाई बहने उपस्थित रहे।
सुबह मुरली क्लास हुई, दादी जी के निमित्त भोग लगाया। ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने दादी जी की विशेषताएं सुनाई। इसके बाद सभी ने दादी जी को पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
News2 years agoRajyoga Shivir
-
News2 years agoमाननीय मुख्यमंत्री (म. प्र.) भ्राता डॉ. मोहन यादव जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष(म.प्र.) भ्राता बी डी शर्मा जी से की सस्नेह मुलाकात
-
News2 years agoTied Rakhi to Chief Minister of Madhya Pradesh, Dr Mohan Yadav
-
News6 months agoब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
-
News6 months agoराजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्यस्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर
-
News6 months agoब्रह्माकुमारीज मंडला के द्वारा 148 वीं बटालियन में रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया गया
-
News7 months ago“नशा से दूरी है जरूरी” कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा ब्रह्माकुमारीज मंडला को किया गया सम्मानित
-
News6 months agoब्रह्माकुमारीज संस्थान पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न













